Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जिले में दो लाख 16 हजार 163 किसानों के खाते में भेजी गई राशि

 

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला कृषि कार्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइइव प्रसारण के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में राशि भी हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजन बालन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया। पीएम ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को किसानों के साथ संवाद के दौरान साझा किया।

Post a Comment

0 Comments