Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

किसानों की नहीं, उद्योगपतियों की अर्थव्यवस्था ठीक करने में लगी है सरकार : राजद

 


मधेपुरा। शहर के गोशाला स्थित कृष्ण मंदिर परिसर में राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहा करते थे देश की समृद्धि किसानों के खेत व खलियानों से गुजरती है। जबतक किसान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी, तबतक देश का विकास नहीं होगा, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों की नही बल्कि उद्योगपतियों की अर्थव्यवस्था ठीक करने में लगी हुई है। यही कारण है कि सरकार ने किसान विरोधी कानून लाकर किसान के खेत खलिहानों को उद्योगपतियों के हाथ गुलाम बनाने में तुली हुई है।

Post a Comment

0 Comments